पयागपुर: हुजूरपुर के दरगाही बसाहिया गांव में आवारा कुत्ते के हमले से मासूम घायल, इलाज जारी
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के दरगाही बसाहिया गांव निवासी सुहालीन ने बताया की शनिवार दोपहर 1बजे उसका मासूम बच्चा तान्याल घर मे जमीन पर बैठा था तभी एक आवारा कुत्ता घर मे घुसा और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की आवाज सुन दौड़ी माँ ने किसी तरह उससे बचाया। गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया है।