कोटकासिम: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पंच गौरव योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 2:00 बजे जिले में संचालित पंच गौरव योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष की कार्य योजना, स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।