मुंगावली: पठारी: 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई, सेहराई पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार पठारी निवासी उदयाजीत लोधी उम्र 53 वर्ष ने शनिवार को शाम लगभग चार बजे थाने में सूचना दी कि पठारी निवासी सन्टू लोधी उम्र 21 वर्ष ने शनिवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे महुआ वाले हार में नाले के पास बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में सेहराई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।