विकासखंड भरतपुर के ग्राम चरखर में मनरेगा योजना अंतर्गत बोल्डर चेकडैम निर्माण कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हुई दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है। बुधवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि 02 जून 2026, मंगलवार शाम को मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम चरखर निवासी सुशीला बाई, पति गेन्दलाल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि पांच श्रमिक घायल हो गए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मृतिका के परिजनों को प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मद से 4 लाख रुपये तथा मनरेगा मद से 25 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की। इस प्रकार परिवार को कुल 4 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
#chhattisgarh #mcbdistrict