जौनपुर: किसी एक उपभोक्ता के बकाए के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली मत काटो
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार की सायं करीब 4 बजे पुलिस लाइन में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री ने विद्युत विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि मनिहा पावर हाउस के सभी अवशेष कार्यों को हर हाल में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पूर्ण कर