जौनपुर: जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।