जौनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसपी ने सुनी फरियाद
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कांशीराम सामुदायिक भवन, कलेक्ट्री तहसील सदर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आम जनता की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के साथ पहुँचे। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया।