जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का सोमवार को मंडला आगमन हुआ। आनंदम के लिए भवन निर्माण व जिला सलाहकार समिति की बैठक लेने जिला योजना भवन पहुंचे। शाम पांच बजे जिला अधिवक्ता संघ ने प्रभारी मंत्री से नये कलेक्ट्रेट भवन को लेकर चर्चा की। मांग रखी की कलेक्ट्रेट भवन शहर के अंदर ही बनाया जाए। ताकि जिला न्यायालय, एसडीएम व तहसील कार्यालय नजदीक रहे।