करौं प्रखंड मुख्यालय, वब्लॉक रोड, बाउरी टोला, करौ ग्राम सहित सिरसा, बसकुप्पी व पथरोल क्षेत्रों में 23 जनवरी को सरस्वती पूजा का आयोजन होगा। इसकी तैयारी के तहत गुरुवार को सभी पूजा पंडालों का निर्माण कार्य संध्या 6:00 बजे तक पूरा कर लिया गया। प्रतिमा का दर्शन शुक्रवार सुबह से शुरू होगा। समिति के सदस्य पूजन की तैयारियों में जुटे हैं।