मुज़फ्फरनगर: मुस्तफाबाद में दो पक्षों के बीच महाभारत, लाठी-डंडों से भिड़े लोग, महिलाएं भी शामिल, मारपीट का VIDEO वायरल
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में दो पक्षों के बीच जमकर महाभारत हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं भी मारपीट में भिड़ती नजर आईं। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सतवीर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।