हरलाखी: पिपरौन में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल व एक व्यक्ति की हुई मौत
पिपरौन में पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। सभी घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।