तारानगर: 11 अगस्त सोमवार को तारानगर में स्मार्ट मीटर लगाने व बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजली एईएन ऑफिस पर प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर लगाने व बिजली के निजीकरण को लेकर 11 अगस्त 2025 सोमवार को तारानगर में बिजली एईएन ऑफिस पर विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।अखिल भारतीय किसान सभा के निर्मल प्रजापत एवं किशन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा जबरदस्ती लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जो कि अनुचित है।उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में स्मार्ट मीटर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।