सकलडीहा: जबरन वसूली पर सख्ती, गुंडई पर दर्ज होगा लूट का मुकदमा, SP ने पुलिस लाइन में फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
एसपी आकाश पटेल की अध्यक्षता में माइक्रो फाइनेंस एजेंसियों की बैठक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली के दौरान जबरन वाहन खींचने, धमकी या गुंडई करने पर लूट का मुकदमा दर्ज होगा। एजेंसियों को विधिक प्रक्रिया अपनाने, विवाद में पुलिस से संपर्क करने व सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।