सारठ: BDO सीके सिंह ने PM आवास योजना के सर्वे के अनुमोदन प्रक्रिया की दी जानकारी, बोले- उगाही की शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई
Sarath, Deoghar | Jun 18, 2026 सारठ BDO सीके सिंह ने PM आवास योजना के आवास प्लस सर्वे का ग्रामसभा से अनुमोदन की प्रक्रिया में उगाही की शिकायत मिलने की बात कही। गुरुवार शाम 7 बजे प्रखंड दफ्तर में पत्रकारों से कहा कि सभी मुखिया व पंचायत सचिव को ग्रामसभा करने का निर्देश है और सूची में फेरबदल करने के नाम पर राशि की मांग की बात सामने आ रही है। अपील किया जनता उगाही की शिकायत करें, कार्रवाई होगी