देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए नई राहें और नई उम्मीदें खुली हैं। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिंगरौली आगमन पर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और मुख्य मार्गों की स्थिति उनसे विस्तार से रखी गई थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण सड़कों के अनुमोदन का आश्वासन दिया था।