भितरवार: वार्ड 9 में बाइक चोरी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नगर भितरवार के क्रमांक 9 स्थित जय जगदंबा मार्केट एवं मगहिया काम्प्लेक्स के पीछे से अभिषेक सिंघल की बाइक क्रमांक MP07 NJ 5125 हुई चोरी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मास्टर की का उपयोग कर बाइक का लॉक तोड़ और बाइक ले गया चोर।