आबापुरा: भीषण सड़क हादसा: कुंडला घाटी में ट्रॉले की चपेट में आई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा युवक उदयपुर रेफर
कुंडला घाटी के पास एक ट्रॉले और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नाथु पुत्र मावजी बामनीया निवासी नई आबादी नादिया सियापुर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अनिल पुत्र रामलाल निवासी कुंडला खुर्द को उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया है।