बरेली के थाना भोजीपुरा पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन गंगवार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। 31 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ रहने और फोन पर बातचीत की बात स्वीकार की।