ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बरेली पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाई। वर्ष 2019 में खेत की मेड़ के विवाद में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने 7 गवाह पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास व कुल 61 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।