ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चिन्हित हत्या के मामले में प्रभावी पैरवी से बड़ी सफलता मिली। 31 जनवरी 2026 को बरेली की विशेष अदालत ने 2020 में ऑडिटर मुनीषपाल की हत्या के दोषी शंकरलाल उर्फ हरिशंकर को आजीवन कारावास व अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस की सशक्त पैरवी से अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह पेश कर दोष सिद्ध कराया।