परिहार: सीमा पर 88.5 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर बाइक छोड़कर भागा
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की चालाकी जवानों की मुस्तैदी के आगे धरी रह गयी। कन्हवा बीओपी के एसएसबी जवानों ने सीमा स्तंभ 313/16 के पास कार्रवाई कर 295 बोतल नेपाली गौरव सॉफी शराब बरामद की। कुल 88.5 लीटर शराब दो बोरियों में छिपाकर बाइक से लाई जा रही थी। जवानों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वाहन छोड़ नेपाल की ओर भाग निकला। मौके से सफेद रंग की टीवीए