सागर नगर: आशा उषा और पर्यवेक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय में वार्षिक वेतन वृद्धि भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया
जिले की आशा -उषा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षकों बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंची।जहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि प्रदेश की आशा उषा एवं आशा पर्यवेक्षकों के लिए घोषित वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान की मांग की हैं।