सागर नगर: सागर में जैन समाज में दो फाड़, मीडिया के सामने किए बड़े खुलासे
सागर में जैन समाज के दो धड़े सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर आमने-सामने आ गए हैं, जिसमें एक पक्ष ने मोतीनगर थाने में पहुंचकर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा, और बताया कि टिप्पणी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।