सागर नगर: पुलिस लाइन में ₹5 करोड़ की लागत से बनेगी नाली, मुख्य मार्ग और आंतरिक सड़कें, विधायक ने किया निरीक्षण
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के साथ पुलिस लाइन की निर्माणाधीन सड़कों के नव निर्माण के लिए निरीक्षण किया। विधायक जैन ने बताया 5 करोड़ रुपए की लागत से पुलिस लाइन में सीसी रोड, नाली और पेवर ब्लॉक लगाए जाना है। पुलिस लाइन की मुख्य सड़क और लगभग सभी आंतरिक सड़कों का नव निर्माण किया जाना है।