सागर नगर: अहमदनगर में शराब के नशे में पुलिसकर्मी और उसके भतीजे पर लगा पड़ोसी परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप
सागर के अहमदनगर में बुधवार गुरुवार दरमियानी देर रात एक पुलिसकर्मी और उसके भतीजे ने शराब के नशे में धुत्त होकर पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार की 3 युवतियों और उनके माता पिता को बर्दी की धौंस दिखाते हुए मारपीट की है। यह आरोप पीड़ित परिवार ने लगाए हैं। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आरक्षक का नाम दीपेंद्र राजपूत बताया जा रहा है।