सीलमपुर: सीलमपुर:हनुमान जयंती के मौके पर निकली जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,पुलिस ने की बैठक
हनुमान जयंती पर्व के मद्देनजर उत्तर पूर्वी जिला के सभी एसीपी और एसएचओ ने अमन कमेटी सदस्यों और शोभायात्रा के ऑर्गेनाइजर के साथ सीलमपुर सहित अलग अलग इलाके में बैठक की. बैठक के दौरान पुलिस अधिकारी ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों पर लागू करने में पुलिस का साथ देने का आग्रह किया.डीसीपी ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है