हुलासगंज: जहानाबाद में पर्यटन को बढ़ावा, DM ने हुलासगंज के ऐतिहासिक स्थलों का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने हुलासगंज प्रखंड के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर पर्यटन विकास एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में पहल की। उन्होंने हुलासगंज मठ की प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का निर्देश दिया। साथ ही योगेश्वर नाथ शिव मंदिर समेत कई स्थलों के विकास हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा।