कोईलवर: कोईलवर पुल पर स्लीपर बीम बदलने का काम शुरू, रोजाना 3 घंटे सड़क और 90 मिनट रेल ब्लॉक से बढ़ी परेशानी
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत अब्दुलबारी रेल सह सड़क पुल पर अप रेल लाइन में स्लीपर बीम बदलने का कार्य शुरू हो गया है। इसके कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे द्वारा प्रतिदिन अप रेल मार्ग पर 90 मिनट का ब्लॉक और सड़क मार्ग पर 3 घंटे का यातायात अवरुद्ध लागू किया गया है। इसकी जानकारी रेलवे कर्मी सुशांत सिंह ने गुरुवार की शाम 7:30 बजे दी