डुमरा: भीषण गर्मी में सीतामढ़ी सदर अस्पताल का सिस्टम फेल, एसी-पंखे ठप होने से मरीज बेहाल, वीडियो वायरल
सीतामढ़ी : भीषण गर्मी के बीच सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था ने स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। जहां मरीजों को राहत मिलनी चाहिए, वहीं अस्पताल खुद ही इलाज का मोहताज नजर आ रहा है। वार्डों में उमस और तपिश से मरीजों की हालत लगातार बिगड़ रही है।