बसेड़ी: भूतेश्वर मुक्ति धाम सेवा समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई आयोजित
Baseri, Dholpur | Feb 15, 2024 भूतेश्वर मुक्तिधाम सेवा समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में समिति अध्यक्ष मनोज गर्ग सूरत वाले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भूतेश्वर मुक्तिधाम के विकास के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। जिसके लिए सभी समाज के नागरिक बढ़-चढ़कर सहयोग करें। इस दौरान मुक्तिधाम में बिजली व्यवस्था, वृक्षारोपण, पानी आदि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।