बसेड़ी: कुरिगवां विद्यालय में प्रतियोगिता के अव्वल विद्यार्थियों को दिया पुरस्कार, साथ ही मनाया बसंत पंचमी समारोह
Baseri, Dholpur | Feb 14, 2024 बसेड़ी। धौलपुर जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र की ग्रापं लीलौठी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरिगवां में शिक्षा पाओ ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बसंत पंचमी समारोह भी मनाया गया।