बसेड़ी: नयापुरा सड़क पर निर्माण कार्य शुरू, राहगीरों में खुशी का माहौल
Baseri, Dholpur | Feb 14, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में नयापुरा सड़क पर ठेकेदार के द्वारा बुधवार को जेसीबी मशीन से सड़क की साइड बनाने व सड़क पर पड़े गढ्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की साइडो को बनने के बाद नयापुरा गांव को जाने वाली सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। जिससे नयापुरा, रधौलपुरा गांव सहित कई गांवो कि राहगीरों को इस सड़क की सुविधा मिल सकेगी।