धार: धार जिला रोगी कल्याण समिति में ज्ञानेंद्र त्रिपाठी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी
धार जिला रोगी कल्याण समिति में ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी।बुधवार शाम 5:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय धार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्हें जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जिला रोगी कल्याण समिति (RKS) सदस्य नियुक्त किया गया है।