धार: धार में टीवीएस शोरूम के पास चालान काटने पर हुआ हंगामा
धार शहर के टीवीएस चौराहे पर स्थित टीवीएस शोरूम के पास मंगलवार दोपहर 3:00 ले लगभग पॉलिथीन चेकिंग को लेकर नगर पालिका की टीम और एक भुट्टा विक्रेता के बीच जमकर विवाद हो गया। यह विवाद करीब आधे घंटे तक चला, जिससे चौराहे पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ।