धार: ग्राम पीपलखेड़ा में सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति हुई मौत, 2 महिलाएँ हुई घायल
धार के ग्राम पीपलखेड़ा में मंगलवार शाम 5:00 के लगभग भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार, बाबूराव पिता पीरु राव, उम्र 45 वर्ष, बाइक पर दो महिलाओं के साथ कहीं जा रहे थे।