धार: धार विधायक नीना वर्मा ने ग्राम पंचायत देलमी और कलमखेड़ी को दिए पानी के टैंकर
धार विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने ग्राम पंचायत देलमी तथा कलमखेडी कों पानी के टैंकर प्रदान किया। ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों जैसे विवाह, उत्सव, सामूहिक भोज आदि के लिए बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में टैंकर मिलने से गाँव वासियों की यह बड़ी समस्या दूर हो गई है।