सिवनी: धोबी समाज के लोगों की नगर पालिका अध्यक्ष से तीखी बहस, आवेदन देने गए थे सामाजिक लोग
Seoni, Seoni | Nov 14, 2025 सिवनी में धोबी समाज के लोग नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन देने कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया से तीखी बहस हुई। धोबी समाज का आरोप है कि भाजपा कार्यालय के पास उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।नगर पालिका ने सामाजिक भूमि पर टीन सेट लगाने का प्रस्ताव पास कर राशि आवंटित की है, जिसे धोबी समाज के लोग निरस्त करना चाहते हैं।