हज़ारीबाग: छठ पूजा को लेकर हजारीबाग शहर के मुख्य चौराहों पर लगाए गए बैरियर और ड्रॉप गेट
छठ पूजा को लेकर सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह और ट्रैफिक थाना प्रभारी श्रवण कुमार के दिशा निर्देश पर हज़ारीबाग़ शहर के कई मुख्य चौक चौराहों पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाया गया है। इनमें जामा मस्जिद रोड में बैरेकेटिंग, कोलटेक्स चौक के समीप बैरिकेडिंग, लक्ष्मी पेट्रोल पम्प इन्द्रपूरी चौक के पास बैरिकेडिंग के अलावे अन्य जगह शामिल है ।