हज़ारीबाग: चीफ इलेक्टरल ऑफ़ झारखंड ने पहले मतदान फिर जलपान को लेकर मतदाताओं को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किया जागरूक
विधानसभा चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में मतदाताओं को पहले मतदान फिर जलपान के प्रति जागरूक करने के लिए चीफ इलेक्टरल ऑफ झारखंड ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है ताकि मतदाता जागरूक हो और अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सभी जिले में शत प्रतिशत मतदान हो।