हज़ारीबाग: हजारीबाग नगर निगम की 28 छठ घाटों की सफाई की जिम्मेदारी, सफाई के बाद डस्ट और ब्लीचिंग पाउडर का होगा छिड़काव
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में प्रसिद्ध पौराणिक छठ तालाब और झील के अलावे नदी तालाब मिलाकर 28 घाट हैं, जहां पवित्र पर्व छठ के अवसर पर पूजा अर्चना की जाती है। लिहाजा नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित 28 घाटों की सफाई की जवाबदेही नगर निगम प्रशासन पर होती है। इस दौरान सिर्फ 50 अतिरिक्त मजदूर स्पेशली झील और हुरहुरु तालाब की सफाई के लिए लगाए गए।