हज़ारीबाग: हजारीबाग़ में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
लोक आस्था के महापर्व की गूंज हज़ारीबाग़ जिले के कोने-कोने में होने लगी है। छठ घाट जहां सज धज कर तैयार हैं, वही जिन घरों में व्रती हैं वहां नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था छठ पूजा का शुभारंभ हो गया। व्रती महिलाएं सुबह से ही नहाय खाय की तैयारी में जुटी दिखी वहीं देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए व्रतीयो के घर पहुँचे ।