बुहाना: कॉपर में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का किया सम्मान
चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर का मंगलवार को भाजपा कार्यालय में सम्मान किया। झुंझुनू सीएमएचओं डॉ छोटेलाल गुर्जर व खेतड़ी उप जिला अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक सत्यवीर मान को उनके पदोन्नति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।