नवाबगंज: बाराबंकी में बंदरों का आतंक, बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, हाथ की नस कटी, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
बाराबंकी के मुबारकपुर रसौली गांव में बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनके हाथ की नस कट गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया।