सादाबाद: प्रकाश नगर में चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने का किया प्रयास, विद्युत आपूर्ति हुई भंग, मौके पर पहुंची पुलिस
प्रकाश नगर में चोरों के द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया गया। जिसके चलते उन्होंने मेन लाइन को काट दिया। लोगों में जगार होने पर चोर बिना चोरी किये वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई है। विद्युत कर्मचारियों के द्वारा सप्लाई को चालू किया इस दौरान लोगों के द्वारा 8 घंटे विद्युत कटौती झेली गई है।