फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की, मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश को सौंपा ज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश को मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और जर्जर तारों के नाम पर की जा रही बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। मुख्य अभियंता ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।