गुना नगर: गंभीर लापरवाही पर ज़िला विपणन अधिकारी निलंबित, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई
गुना कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही पर आईएस निगम जिला विपणन अधिकारी को निलंबित कर दिया है। 27 अप्रैल को कलेक्टर ने कहा, दलहन तिलहन उपार्जन कार्य में दायित्वों का निर्वहन न करना, पूर्व आवश्यक व्यवस्था न करने, अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न करने के कारण किसान परेशान हो रहे है, निलंबित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी को जिला विपणन अधिकारी का प्रभार दिया गया।