अरवल: समाहरणालय सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Arwal, Arwal | May 25, 2026 समाहरणालय सभागार में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।