राजपुर: इटढ़िया गांव के डोम बस्ती में आग लगने से 2 घर जलकर राख, हजारों का नुकसान
Rajpur, Buxar | Apr 9, 2026 इटढ़िया गांव की डोम बस्ती में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने 2 घरों को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को जुटाया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूर्व मुखिया बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि आग मंगरू डोम, सूखारी डोम के घर में लगी।