डिंडौरी: शारदा टेकरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण
जिला मुख्यालय डिंडौरी के शारदा टेकरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष बीजेपी एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने फलदार छायादार पौधों का रोपण किया।दरअसल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और गढ़ माने नागरिकों ने पौधारोपण करते हुए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया ।