स्वैच्छिकता पर्व के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में “नशा से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम मोहगांव, विकासखंड निवास में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा व्यापक जनजागरूकता प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था से श्री आरूणी सिंगरोरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री छत्तू मरावी, श्री भाग सिंह कुलस्ते एवं श्री आशीष मरावी, शिक्षक श्री प्रमोद मरावी तथा आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती कविता वरकड़े सहित छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Home Department of Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
26 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026